Chiranjeevi ने दिखाई अपने ट्विंस पोता-पोती की पहली झलक, दादा और नानी की गोद में राम चरण-उपासना के नन्हे-मुन्ने

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 05:16 PM

chiranjeevi shares first glimpse of his twin grandchildren

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राम चरण ने 31 जनवरी को पत्नी उपासना कोनिडेला संग जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। वहीं, बीते दिन कपल ने नामकरण समारोह में अपने दोनों बेटा और बेटी का खूबसूरत नाम रखा, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ किया था।...

मुंबई. साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राम चरण ने 31 जनवरी को पत्नी उपासना कोनिडेला संग जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। वहीं, बीते दिन कपल ने नामकरण समारोह में अपने दोनों बेटा और बेटी का खूबसूरत नाम रखा, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ किया था। वहीं, अब हाल राम चरण के पिता यानि जुड़वा बच्चों के दादा व सुपरस्टार चिरंजीवी ने नामकरण समारोह से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हे-मुन्ने की झलक सामने आई है।

चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोते-पोती की पहली तस्वीर शेयर की और उनके नामों का खुलासा किया। एक्टर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। एक बच्चे को चिरंजीवी ने अपनी गोद में ले रखा है, जबकि दूसरे बच्चे को उपासना की मां यानी नानी ने गोद में लिया है। हालांकि, दोनों बच्चों के चेहरे नजर नहीं आ रहे, क्योंकि वे व्हाइट शीट में लिपटे हुए हैं। वहीं, राम चरण अपनी बड़ी बेटी क्लिन कारा को गोद में ले रखा है।

PunjabKesari


इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-बेशुमार खुशी और भगवान की कृपा के साथ हमें अपने दो छोटे बच्चों के खूबसूरत नामों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। “𝑺𝒉𝒊𝒗𝒂 𝑹𝒂𝒎 𝑲𝒐𝒏𝒊𝒅𝒆𝒍𝒂” और “𝑨𝒏𝒗𝒆𝒆𝒓𝒂 𝑫𝒆𝒗𝒊 𝑲𝒐𝒏𝒊𝒅𝒆𝒍𝒂”

आगे उन्होंने बच्चों के नाम का अर्थ बताते हुए लिखा- शिव राम दो शाश्वत आदर्शों का गहरा संगम है। “शिव” शिव शंकर वर प्रसाद से प्रेरित है, जो अंदरूनी ताकत, आध्यात्मिक गहराई और शांति को दिखाता है। राम चरण का “राम” नेकी, दया और नैतिक हिम्मत का प्रतीक है। साथ में, यह नाम अंदरूनी ताकत और ज़िम्मेदार काम के बीच तालमेल दिखाता है।


वहीं, पोती के नाम को लेकर एक्टर ने लिखा- अनवीरा देवी दिव्य स्त्रीत्व की एक दुर्लभ और शक्तिशाली अभिव्यक्ति है। अनवीरा निडरता, मज़बूती और दिव्य सुरक्षा को दिखाती है, जो कनक दुर्गा देवी के आशीर्वाद से प्रेरित है। एक ऐसा नाम जो कृपा, हिम्मत और अटूट ताकत दिखाता है। हम शिव राम और अनवीरा देवी के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं क्योंकि वे अपनी ज़िंदगी की खूबसूरत यात्रा शुरू कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ.''

फैंस राम चरण के परिवार की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!